लखनऊ: पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्ती, अब तक 233 एफआईआर दर्ज

0
Screenshot-2026-02-18-211748-660x330

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 233 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
12 मार्च से शुरू हुए अभियान के तहत पूरे प्रदेश में 19,882 निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई की गई है। इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 33 एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि कालाबाजारी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 200 मामले दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई के दौरान मौके से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 237 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
प्रशासन के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में लगभग 97,000 किलोलीटर पेट्रोल और 1,26,000 किलोलीटर डीजल का भंडार मौजूद है, जिससे आपूर्ति सुचारू बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »