यूपी में 16 घंटे बिजली सेवाएं रहेंगी बाधित, विभाग ने जताया खेद
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार दोपहर 2 बजे तक कुल 16 घंटे के लिए विद्युत सेवाओं से जुड़ी कई सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
विद्युत विभाग के अनुसार इस दौरान बिलिंग, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल, स्मार्ट मीटर रिचार्ज सहित अन्य डिजिटल सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह व्यवस्था आवश्यक कार्यों के चलते की जा रही है।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
