दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, तीव्रता 5.9 मापी गई

0
IMG-20260403-WA0017

नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.9 मापी गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके इतने तेज थे कि कई लोग घबराकर अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और पंजाब के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है, लेकिन प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »