लखनऊ: अवैध सिगरेट के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
Oplus_16908288
लखनऊ पुलिस ने अवैध सिगरेट तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एडीसीपी क्राइम किरन यादव (IPS) के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब ₹10 लाख मूल्य की प्रतिबंधित सिगरेट बरामद की है।
पारा थाना क्षेत्र के मोहन रोड पर घेराबंदी कर एक चारपहिया वाहन को पकड़ा गया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध सिगरेट की खेप ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सिगरेट जब्त कर ली।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बाहरी राज्यों से प्रतिबंधित सिगरेट लाकर लखनऊ में सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच जारी है।
