जाम में फंसे ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर, तीन पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज
कानपुर– शहर में बढ़ते जाम को लेकर चल रहे अभियान के बीच ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन टाडा स्वयं जाम में फंस गए, जिसके बाद लापरवाही सामने आने पर तीन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गई।
बताया गया कि निरीक्षण के दौरान दो चौकी प्रभारी अपनी-अपनी चौकियों में आराम करते पाए गए, जबकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सुतरखाना सुमित कुमार और चौकी प्रभारी नयागंज कामेश राज को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं ट्रैफिक टीआई रविन्द्र कुमार को भी लाइन हाजिर किया गया है।
जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रविंद्र कुमार स्वयं घंटाघर चौराहे पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शहर में जाम की समस्या को लेकर सख्त अभियान चलाया जा रहा है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
