IPS नरेंद्र कुमार हत्याकांड की यादें ताजा, मुरैना में रेत माफिया ने फॉरेस्ट कांस्टेबल को कुचला

0
IMG-20260409-WA0003

मध्य प्रदेश / मुरैना– मध्य प्रदेश का मुरैना जिला एक बार फिर रेत माफिया के खूनी खेल से दहल उठा है। जिस जिले ने वर्ष 2012 में युवा आईपीएस अधिकारी नरेंद्र कुमार को खोया था, वहीं अब एक और जांबाज रक्षक की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार, अवैध रेत खनन में लिप्त माफिया ने ड्यूटी पर तैनात फॉरेस्ट कांस्टेबल हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बेरहमी से कुचल दिया। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और एक बार फिर अवैध खनन माफिया की दबंगई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गौरतलब है कि मुरैना वही जिला है, जहां वर्ष 2012 में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान आईपीएस नरेंद्र कुमार की भी इसी तरह हत्या कर दी गई थी। ताजा घटना ने उस दर्दनाक हादसे की यादें फिर से ताजा कर दी हैं।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर अब सख्त कार्रवाई का दबाव है, जबकि इस घटना ने प्रदेश में अवैध रेत खनन के खिलाफ चल रहे अभियानों की प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »