ब्राह्मण समाज के सम्मान का मुद्दा उठा, एमएलसी ने लिखी चिट्ठी
एमएलसी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को पत्र लिखकर उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ गाली-गलौज या अपशब्द कहना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि इस तरह की भाषा समाज में गलत संदेश देती है और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार बयानबाजी की आवश्यकता पर जोर दिया है।
