लखनऊ: गैस सिलेंडर में पानी भरने का वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

0

लखनऊ। थाना विकास नगर क्षेत्र के गुलाचीन मंदिर के पास गैस सिलेंडर में पानी भरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डिलीवरी बॉय सिलेंडर के साथ छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि सिलेंडर में कथित तौर पर पानी भरा जा रहा है। यह न केवल उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी का मामला है, बल्कि इससे सिलेंडर की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इस प्रकार की छेड़छाड़ से गैस सिलेंडर में लीकेज या विस्फोट की आशंका बढ़ जाती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »