लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग, कई हताहतों की आशंका, राहत-बचाव जारी

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

यूपी- लखनऊ के रिंग रोड स्थित झोपड़पट्टी क्षेत्र में अचानक लगी भीषण आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और कई परिवारों का आशियाना व सामान जलकर खाक हो गया।
घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सड़कों पर छोटे-छोटे बच्चे अपने परिजनों को ढूंढते हुए बिलखते नजर आए, जिससे स्थिति और भी मार्मिक हो गई।
सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग के दौरान कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुए, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।
हालांकि, आग लगने के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा साजिश की आशंका भी जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रण में लाने के प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »