यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 जारी: सीतापुर की कशिश व शिखा वर्मा ने किया टॉप
Oplus_16908288
लखनऊ- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस वर्ष भी सीतापुर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया है।
कक्षा 10वीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि नंदिनी गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं।
इस साल 10वीं में कुल 90.42 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जबकि 12वीं में 80.38 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। सफल छात्रों में खुशी का माहौल है, वहीं आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर अब नई योजनाएं बनाई जा रही हैं।
