क्राइम ब्रेकिंग: 25 साल से फरार उम्रकैद का दोषी गाजियाबाद से गिरफ्तार

0
IMG-20260425-WA0009

नई दिल्ली/गाजियाबाद- दिल्ली पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 25 साल से फरार चल रहे उम्रकैद के दोषी सलीम उर्फ सलीम वास्तिक को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, सलीम दिल्ली में एक व्यापारी के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी था और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वर्ष 2000 में वह जेल से जमानत पर बाहर आया, जिसके बाद फरार हो गया और लगातार अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।
करीब 25 वर्षों तक पुलिस से बचते हुए उसने अलग-अलग स्थानों पर रहकर अपनी पहचान बदल ली थी। हालांकि, लगातार प्रयासों के बाद दिल्ली पुलिस ने उसे गाजियाबाद से दबोच लिया।
हाल ही में गाजियाबाद में सलीम पर जानलेवा हमला भी हुआ था, जिसमें शामिल दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »