लखनऊ: ऊर्जा मंत्री का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को गर्मी में राहत

0
ak_sharma_1754097851845_1754097860380_1777022354963

लखनऊ- भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली उपभोक्ताओं के हित में बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत छोटे उपभोक्ताओं को विशेष राहत दी जाएगी।
ऊर्जा मंत्री के निर्देशानुसार 1 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन 30 दिनों तक नहीं काटा जाएगा, भले ही उनका बैलेंस नेगेटिव क्यों न हो। इसके साथ ही 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी राहत देते हुए 200 रुपये तक के माइनस बिल पर बिजली आपूर्ति जारी रखने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी उपभोक्ता का कनेक्शन काटने से पहले कम से कम 5 बार एसएमएस के माध्यम से सूचना देना अनिवार्य होगा।
ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि उपभोक्ता हित सर्वोपरि है और इसी के अनुरूप सभी कार्य किए जाएं।
सरकार का दावा है कि उत्तर प्रदेश बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है और व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »