पुणे के पास वंदे भारत एक्सप्रेस का कोच पटरी से उतरा, सभी यात्री सुरक्षित

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

पुणे रेलवे स्टेशन के पास सोलापुर–CSMT वंदे भारत एक्सप्रेस का एक कोच डायमंड क्रॉसिंग के पास पटरी से उतर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 22225 (मुंबई CSMT–सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस) पुणे यार्ड में पटरी से उतर गई, जिसमें एक बोगी प्रभावित हुई। अभी तक किसी के घायल होने या किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
रेलवे अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यात्रियों को सुरक्षित निकालने और ट्रेन को पुनः पटरी पर लाने के प्रयास जारी हैं।

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »