लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, उपभोक्ताओं का पावर हाउस पर प्रदर्शन

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। ज्यादा बिजली बिल आने से परेशान उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आदेशों का भी जमीनी स्तर पर कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष और बढ़ गया है।
इंदिरा नगर सेक्टर-25 स्थित पावर हाउस पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
स्थिति यह रही कि प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अधिकारी दफ्तर से गायब हो गए, जिससे उपभोक्ताओं का गुस्सा और बढ़ गया। परेशान लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »