जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता: डीएम घनश्याम मीना

0
IMG-20260427-WA0002

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा है कि जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी ने शिकायत सुनते ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर मामलों की जांच कर शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शिकायतकर्ता को अधिकारी के पास भेजा जा रहा है, ऐसे में उनकी बात ध्यान से सुनकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनता दर्शन में शिव प्यारी (निवासी पैगंबरपुर, थाना माखी, तहसील हसनगंज) द्वारा जल निकासी, रामनरेश (ग्राम संता खेड़ा, कोतवाली गंगाघाट) द्वारा भूमि खनन व हरे पेड़ों की कटाई, नेक राम (देवीपुरा, थाना सफीपुर) व रामखेलावन (निहाल खेड़ा, कोतवाली) द्वारा अवैध कब्जे तथा किरण तिवारी (गांधीनगर) द्वारा घर के बीच से विद्युत पोल हटाने संबंधी प्रार्थना पत्र सहित कई शिकायतें प्रस्तुत की गईं।
जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दर्शन में विकास, पुलिस, राजस्व सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »