गंगा एक्सप्रेसवे आज से शुरू, सफर से पहले टंकी फुल कराने की सलाह
Oplus_16908288
मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे पर आज से वाहनों का संचालन शुरू हो गया है। यह एक्सप्रेसवे तेज रफ्तार से लंबी दूरी तय करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी माना जा रहा है।
हालांकि, यात्रियों को फिलहाल कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। प्रयागराज शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर से एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने के कारण सीधी कनेक्टिविटी में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक्सप्रेसवे पर अभी पेट्रोल पंप पूरी तरह से चालू नहीं हुए हैं। ऐसे में वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि सफर पर निकलने से पहले अपनी गाड़ी की टंकी फुल जरूर करा लें, ताकि बीच रास्ते में किसी तरह की परेशानी न हो।
प्रशासन का कहना है कि जल्द ही एक्सप्रेसवे पर अन्य सुविधाएं भी शुरू कर दी जाएंगी, जिससे यात्रियों को और अधिक सहूलियत मिल सके।
