प्रयागराज में हाईवोल्टेज ड्रामा खत्म, जेई 4 घंटे बाद मोबाइल टावर से उतरे

0
IMG_20260501_224932

प्रयागराज के जॉर्जटाउन बिजली दफ्तर में देर शाम तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया। जूनियर इंजीनियर (जेई) अभय यादव करीब 4 घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़े रहे, जिसके बाद प्रशासन के समझाने पर नीचे उतर आए।
मौके पर एसीएम अविनाश यादव, एसीपी सिविल लाइंस और एसई सौरभ गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद जेई ने अपना विरोध समाप्त किया।
बताया जा रहा है कि यह विरोध निलंबन के खिलाफ किया गया था। जेई का आरोप था कि बिना जांच के उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, अधिकारियों द्वारा निलंबन वापसी की सिफारिश भेजे जाने की बात सामने आई है।
गौरतलब है कि हाल ही में एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई थी, जिसमें बाहरी व्यक्ति से काम कराए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में लापरवाही के आरोप में जेई समेत दो लाइनमैन को निलंबित किया गया था, जबकि एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »