एडीजी आलोक सिंह बने डीजी, जिलाधिकारी ने दी बधाई
कानपुर नगर में एडीजी आलोक सिंह के पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह पदोन्नति आलोक सिंह के अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी में भी वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
