प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में पहुंचे कई राजनीतिक दिग्गज
प्रतीक यादव के अंतिम संस्कार में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नम आंखों के साथ शिवपाल सिंह यादव के पास बैठे दिखाई दिए। वहीं, पूरा सैफई परिवार भी एक साथ मौजूद रहा।
अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शामिल हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।
