तेज आंधी बनी आफत: टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां
Oplus_16908288
बरेली में आए तेज तूफान और आंधी ने एक बड़ा हादसा कर दिया। बताया जा रहा है कि नन्हे मियां बारातघर में लगी टीनशेड का पाया पकड़कर खड़े थे। इसी दौरान आंधी और तेज हो गई, जिससे टीनशेड अचानक उखड़ गई और नन्हे मियां उसके साथ करीब 50 फीट तक हवा में उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीनशेड तो जल्दी जमीन पर गिर गई, लेकिन नन्हे मियां कुछ देर तक हवा में उड़ते रहे और फिर नीचे आ गिरे।
हादसे में उनके दोनों हाथ और पैर टूट गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
