सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख घोषित, 8 से 10 जून तक होगी परीक्षा

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ- पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
बोर्ड के अनुसार, परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्टों में संपन्न होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और प्रवेश पत्र जल्द ही भर्ती बोर्ड की ओर से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »