इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल हुआ लोकदल, महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

0
IMG-20260608-WA0023

लखनऊ/नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक में लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने भाग लिया। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक चुनौतियों, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विपक्षी दलों ने जनसरोकार के मुद्दों को देशभर में प्रमुखता से उठाने और केंद्र सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए संयुक्त रूप से अभियान चलाने पर सहमति व्यक्त की। युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों, भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मतदान अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता से संबंधित मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने और संबंधित संवैधानिक संस्थाओं के समक्ष अपनी बात रखने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि इंडिया गठबंधन की बैठकें प्रत्येक दो माह के अंतराल पर आयोजित की जाएंगी। गठबंधन की अगली बैठक अगस्त 2026 में हैदराबाद में प्रस्तावित है।
बैठक के बाद चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि गठबंधन को गांव, किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और छोटे क्षेत्रीय दलों की भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए साझा रणनीति के तहत कार्य करेंगे।
बैठक में शामिल नेताओं ने देश के विभिन्न वर्गों से जुड़े आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करते हुए जनहित के विषयों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »