राम मंदिर दान को लेकर सियासत तेज, डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर निशाना

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

बाराबंकी- राम मंदिर को मिले दान को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
बाराबंकी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि “राम मंदिर के दान का हिसाब मांगने वालों को पहले बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब देना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इस विषय पर अनावश्यक राजनीति नहीं की जानी चाहिए। डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर धार्मिक मुद्दों को राजनीतिक रंग देने का भी आरोप लगाया।
गौरतलब है कि राम मंदिर को प्राप्त दान और उसके उपयोग को लेकर हाल के दिनों में सियासी बयानबाजी तेज हुई है। इसी क्रम में भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बाराबंकी के जिला पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
उनके इस बयान के बाद राम मंदिर और बाबरी मस्जिद से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »