राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के डीएम शशांक त्रिपाठी की सराहना की, भेजा प्रशंसा-पत्र

0
IMG-20260629-WA0004

अयोध्या- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी (आईएएस) के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा-पत्र भेजा है। यह सम्मान शालापूर्व शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास और उन्हें बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है।

28 जून 2026 को जारी प्रशंसा-पत्र में राज्यपाल ने कहा कि जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने, उन्हें बेबी-फ्रेंडली बनाने तथा मानव संसाधनों से सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है।

राज्यपाल ने यह भी उल्लेख किया कि प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों को गुणवत्तापूर्ण सेवा केंद्रों के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि शशांक त्रिपाठी के प्रयास अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

गौरतलब है कि शशांक त्रिपाठी वर्तमान में अयोध्या के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा एवं बाल विकास से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों को राज्य स्तर पर भी सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »