अयोध्या चंदा प्रकरण: संपत्तियों की जांच तेज, बैंककर्मी और सुरक्षा कर्मी भी जांच के दायरे में

0
Shri_Ram_Janambhoomi_Mandir,_Ayodhya_Dham

PM at Shri Ram Janmbhoomi Mandir Dhwajarohan Utsav, in Ayodhya, Uttar Pradesh on November 25, 2025.

अयोध्या- चंदा गणना से जुड़े मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मामले से जुड़े लोगों की आय एवं संपत्तियों की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, चंदे की गणना से जुड़े संबंधित बैंककर्मियों से उनकी आय का विवरण मांगा गया है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मियों का ब्यौरा भी तलब किया गया है। कई संबंधित लोगों ने अपनी आय और संपत्ति का विवरण जांच एजेंसियों को उपलब्ध करा दिया है।

जांच एजेंसियां मामले में नामजद आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही हैं। इसके अलावा चंदे की गणना प्रक्रिया की निगरानी (सुपरविजन) करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि आरोपियों से जुड़े बैंककर्मियों, सुरक्षा कर्मियों तथा सुपरविजन से जुड़े लोगों की संभावित अघोषित संपत्तियों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम विभिन्न बिंदुओं पर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

हालांकि, जांच अभी जारी है और संबंधित एजेंसियों की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »