भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे नव नियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश राणा, 2027 चुनाव और सपा के PDA पर साधा निशाना
Oplus_16908288
लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत हो रही है।
सुरेश राणा ने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगी।
समाजवादी पार्टी के ‘पीडीए’ (PDA) अभियान पर निशाना साधते हुए सुरेश राणा ने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए वास्तविक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के पीडीए का ‘P’ पाकिस्तान का प्रतीक है।
हालांकि, यह भाजपा नेता सुरेश राणा का राजनीतिक बयान है। इस पर समाजवादी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
