UPTET-2026: परीक्षा में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को मिलेगा विशेष अवकाश

0
IMG-20260630-WA0007

लखनऊ, 30 जून- उत्तर प्रदेश शासन ने UPTET-2026 में शामिल होने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के सेवारत शिक्षकों को राहत देते हुए 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होने वाली परीक्षा की तिथि पर विशेष अवकाश स्वीकृत करने का निर्णय लिया है।

विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश में शिक्षा निदेशक (बेसिक) को शासन के निर्णय के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को अवकाश संबंधी परेशानी नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Translate »