सपा ने लॉन्च किया डिजिटल सदस्यता ऐप, अंजलि मैसी बनीं पहली डिजिटल सदस्य
Oplus_16908288
लखनऊ- समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर डिजिटल सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए नया सदस्यता ऐप लॉन्च किया। पार्टी का दावा है कि इस ऐप के माध्यम से अब एंड्रॉयड और आईफोन, दोनों प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन सदस्यता ली जा सकेगी।
ऐप लॉन्च के साथ समाजवादी पार्टी ने डिजिटल माध्यम से संगठन के विस्तार की पहल की है। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले लखनऊ की अंजलि मैसी को पार्टी की पहली डिजिटल सदस्य बनाया गया।
अंजलि मैसी वही हैं, जो पहले एक भंडारे में अखिलेश यादव को पूड़ी-सब्जी खिलाने की घटना के बाद चर्चा में आई थीं। बाद में उन्होंने आरोप लगाया था कि उस घटना के बाद उनके पिता का डिमोशन कर दिया गया।
सपा ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर अंजलि मैसी को पहली डिजिटल सदस्य बनाकर एक प्रतीकात्मक और राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम में ऐप लॉन्च के साथ-साथ अंजलि की मौजूदगी और उनकी पहली डिजिटल सदस्यता भी चर्चा का केंद्र रही।
