सड़क पर गिरी कार्बाइन से चली गोली, हादसे में कई लोग चोटिल

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ- पीएसी जवान की कार्बाइन सड़क पर अचानक गिर जाने से दुर्घटनावश फायर हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली सड़क पर लगी, जिससे गिट्टी उछलकर आसपास मौजूद कुछ लोगों को लग गई।
बताया गया है कि जिस जवान की कार्बाइन से यह दुर्घटनावश फायर हुआ, उनका नाम अमरनाथ चौहान है। वह 48वीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना में गोली किसी व्यक्ति को सीधे नहीं लगी है। सड़क पर गोली लगने के बाद उछली गिट्टी से कुछ लोगों के चोटिल होने की सूचना है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »