वायरल खबरों पर UPPCL सख्त, स्मार्ट मीटर को लेकर दी स्थिति स्पष्ट

0
03_09_2025-smart_meter_24034070-1773524222021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने स्मार्ट मीटर को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों का खंडन करते हुए उपभोक्ताओं को स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उपभोक्ताओं पर किसी प्रकार का अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं डाला जा रहा है।
UPPCL ने बताया कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड व्यवस्था से पोस्टपेड व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत ही सिक्योरिटी राशि जमा की जा रही है और इसमें किसी प्रकार की अनियमितता नहीं है।
कॉरपोरेशन ने जानकारी दी कि उपभोक्ता अपने बिजली बिल और भुगतान से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए UPPCL स्मार्ट एप, SMS और व्हाट्सएप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
UPPCL ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक और अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें। किसी भी जानकारी के लिए उपभोक्ता केवल आधिकारिक माध्यमों का ही उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »