कानपुर में खाद्य विभाग का छापा, 25 किलो रंगीन फिंगर चिप्स नष्ट
Oplus_16908288
कानपुर नगर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठानों से दूध, पनीर, दही, कुल्फी, सांभर, चिली पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
कार्रवाई के दौरान किदवई नगर स्थित एक प्रतिष्ठान में बिक्री के लिए रखे 25 किलोग्राम रंगीन फिंगर चिप्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को बारिश के मौसम में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
