अर्जुनगंज में घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गाय का हमला, हालत गंभीर

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे पर गाय ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा शाम के समय अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक गाय ने अचानक उस पर हमला कर दिया। गाय के हमले से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »