जमशेदपुर: CNG भरवाते समय पाइप फटा, कर्मचारी की मौत

0
IMG-20260828-WA0005

जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित एक पेट्रोल पंप पर CNG भरवाते समय अचानक तेज प्रेशर के कारण पाइप गाड़ी से निकलकर फट गया।

पाइप से जुड़ा भारी नोजल पास में खड़े एक व्यक्ति के सिर पर जा लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने CNG भरवाने के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »