साईं बाबा के दरबार में भक्त ने चढ़ाया ₹1.16 करोड़ का सोने का हार
Oplus_16908288
महाराष्ट्र के शिरडी साईं बाबा मंदिर में मुंबई से आए एक श्रद्धालु ने करीब ₹1.16 करोड़ कीमत का सोने का हार अर्पित किया है।
करीब 1 किलो वजनी इस हार में हीरे और कीमती पत्थर जड़े हैं। खास बात यह है कि हार में हीरों से ‘ॐ’ का डिजाइन बनाया गया है।
श्रद्धालु ने अपनी पहचान गुप्त रखने का अनुरोध किया है। वहीं, एक अन्य भक्त ने करीब ₹3.07 लाख कीमत के 2 किलो चांदी के बिस्किट भी मंदिर में दान किए। उनकी पहचान भी सार्वजनिक नहीं की गई है।
आस्था ऐसी कि करोड़ों का दान भी छोटा लगे… साईं बाबा के दरबार में भक्त की अनोखी भेंट!
