भागलपुर: मां गंगा के रौद्र रूप में समाया 100 साल पुराना मंदिर
Oplus_16908288
भागलपुर, बिहार: गंगा नदी के तेज कटाव ने मंगलवार को ऐसा कहर बरपाया कि करीब 100 साल पुराना ऐतिहासिक चैती दुर्गा मंदिर और बजरंगबली मंदिर कुछ ही सेकेंड में नदी में समा गए। 😱🌊
⚠️ बताया जा रहा है कि 24 अगस्त को तटबंध टूटने के बाद इलाके में कटाव और तेज धारा का खतरा लगातार बढ़ रहा था। मंगलवार को नदी की धार ने दोनों ऐतिहासिक मंदिरों को अपनी चपेट में ले लिया।
🏚️ मंदिरों के नदी में विलीन होने का मंजर देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाकों को खाली कराने के आदेश दिए हैं।
🚨 हालात को देखते हुए उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया और बिहार लौटकर आपातकालीन कटावरोधी कार्यों की निगरानी शुरू की।
