भीमताल: टूटा पहाड़ बना आफत, घरों में घुसा पानी-मलबा

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

भीमताल, उत्तराखंड। अलचौना ग्राम सभा के पांडेयछोर क्षेत्र में दरका पहाड़ ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। पहाड़ से लगातार पानी और मलबा बहकर रिहाइशी इलाकों की ओर आ रहा है।

हालात इतने खराब हैं कि कई घरों के अंदर तक कीचड़ और मलबा भर गया है। घर रहने लायक नहीं बचे, जिससे ग्रामीणों के सामने अपना आशियाना छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने की मजबूरी खड़ी हो गई है।

लगातार बह रहे मलबे और पानी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने परिवार और सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »