बुलंदशहर: महिला से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या
Oplus_16908288
बुलंदशहर। छतारी थाना क्षेत्र के जिनामई गांव में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे 28 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बताया गया कि सोमवार रात पुष्पेंद्र कथित तौर पर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान उसके घर में मौजूद होने की जानकारी महिला के पति को हो गई। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है और सूचना मिलने के बाद रात में ही गांव पहुंच गया।
आरोप है कि घर पहुंचने के बाद पुष्पेंद्र को लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।
मृतक के पिता उदयवीर की तहरीर पर महिला शिवानी, उसके पति रिंकू, रिश्ते के चाचा बंटी और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। शिवानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
🔎 पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
