पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ट्रस्ट की प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखी जा रही है।
एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना के अनुभवी अधिकारी रहे हैं। वह वेस्टर्न एयर कमांड के प्रमुख के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका में रहे थे।
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के तौर पर जितेंद्र मिश्रा मंदिर के प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी नियुक्ति से ट्रस्ट के कामकाज में सैन्य अनुशासन और प्रबंधन के अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।
CEO पद के लिए ट्रस्ट को बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे। चयन प्रक्रिया के बाद जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगाई गई।
