बुलंदशहर: पूर्व मंत्री अनिल शर्मा के निधन पर CM योगी ने जताया दुख

0
4536795-bjp-mla-anil-sharma

बुलंदशहर: शिकारपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक और पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

CM योगी ने दिवंगत नेता के पुत्र कुश शर्मा से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस कठिन समय में ढांढस बंधाया।

अनिल शर्मा ने अपने राजनीतिक करियर में दो बार BSP और दो बार BJP के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। राजनीति में उनकी अपनी अलग पहचान थी।

उनके निधन की खबर से बुलंदशहर समेत पूरे उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। समर्थकों और नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »