नागौर में ‘नागिन डांस’ की तरह लहराती DJ गाड़ी पलटी, एक की मौत

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

नागौर, राजस्थान। खींवसर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पर DJ पिकअप गाड़ी से स्टंटबाजी करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ।

गाड़ी को ‘सांप की तरह’ लहराते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और DJ पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बंटी प्रजापति की दर्दनाक मौत हो गई।

रील और मनोरंजन के लिए सड़क पर किए जाने वाले खतरनाक स्टंट कितने भारी पड़ सकते हैं, यह हादसा उसकी भयावह मिसाल है। एक पल का रोमांच जिंदगी भर का दर्द बन सकता है।

सड़क पर स्टंट से बचें और सुरक्षित ड्राइविंग को प्राथमिकता दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »