भारी बारिश से नैमिषारण्य का चक्रतीर्थ जलमग्न
सीतापुर, उत्तर प्रदेश। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते प्रसिद्ध नैमिषारण्य धाम के चक्रतीर्थ परिसर में करीब एक फीट तक पानी भर गया है।
जलभराव इतना बढ़ गया कि पुजारियों और श्रद्धालुओं के बैठने की जगह के साथ सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने और परिसर में आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जलभराव के कारण सामान्य दिनों की तुलना में श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम नजर आ रही है।
प्रशासन ने पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाए हैं और जल निकासी का काम जारी है।
