कौशांबी: 13 मौतों के बाद पटाखा फैक्ट्री मालिक नैशाद के मकान पर चला बुलडोजर
कौशांबी, उत्तर प्रदेश। भीषण पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। प्रशासन की टीम ने पटाखा फैक्ट्री के मालिक नैशाद के मकान को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
इससे पहले प्रशासन आरोपी के अवैध गोदामों को भी जमींदोज कर चुका है।
हादसे के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई को नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।
13 जिंदगियां छिनने के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन चर्चा में है।
