मथुरा में ट्रैफिक दारोगा की मौत, सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली
Oplus_16908288
मथुरा: एसपी ट्रैफिक कार्यालय में तैनात दारोगा पंकज कुमार की सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज पर गोली लगने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दारोगा ने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पंकज कुमार मूलरूप से एटा के रहने वाले थे। उनकी पत्नी भी सदर थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
