पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, मारी गोली

0
hatya-1788412543

चौबेपुर। वाजिदपुर के मजरा चिन्तापुरवा में एक युवक की गोली मारकर हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक गिरजा शंकर पुत्र शिव कुमार को गांव में गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसी दिन दोपहर में मृतक के दो भाइयों पर भी चाकू से हमला किया गया था। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे और परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दोपहर की घटना को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके बाद हमलावरों के हौसले बढ़ गए। शाम को हुई हत्या ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

गांव के ही कुलदीप कुमार पुत्र रामऔतार पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि गंगा कटरी पर कब्जे और प्रधानों के चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम है, वहीं ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »