मैनपुरी: खाटू श्याम के दर्शन से लौटते वक्त हादसा, छह की मौत

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

मैनपुरी: खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हरियाणा के पलवल में हुए भीषण सड़क हादसे ने मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में मातम पसार दिया। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हुई, जबकि कई लोग घायल बताए गए हैं।

मृतकों में झांसी में तैनात दरोगा देवराज यादव के भाई विजय यादव भी शामिल थे। विजय यादव मूलरूप से किशनी क्षेत्र के चांदा गांव के रहने वाले थे।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अपनों को खोने का गम परिजनों के लिए बेहद असहनीय बना हुआ है।

इसी बीच विजय यादव की मौत से टूटे उनके भाई का बिलखते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाई का दर्द देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »