तेज बारिश में मुगलपुरा की तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी
Oplus_16908288
मुगलपुरा। शनिवार शाम करीब 4 बजे तेज बारिश के दौरान बरबलान जामा मस्जिद रोड स्थित सरफराज अली का तीन मंजिला जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत के अंदर कोई मौजूद नहीं था।
पुलिस ने मकान की जर्जर हालत को देखते हुए 24 घंटे पहले ही उसे खाली कराकर सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से भी मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया था।
इमारत गिरने से सड़क पर मलबा फैल गया, जिसके चलते जामा मस्जिद रोड पूरी तरह बंद हो गया। मलबा गिरने से बिजली के तारों में भी फॉल्ट हो गया।
हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन और संबंधित विभाग सड़क से मलबा हटाने तथा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं।
