गाजियाबाद: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 साल की बच्ची की मौत
Oplus_16908288
गाजियाबाद के साहिबाबाद की हिंडन विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल जा रही एक बच्ची अपनी मां के साथ ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। ट्रॉली पलटने से मां-बेटी दोनों उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के मुताबिक, 6 वर्षीय इनाया अपनी मां के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में निर्माणाधीन मकान के पास सड़क पर मलबा और मिट्टी पड़ी थी। इसी दौरान ईंटें उतारने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया मिट्टी के ढेर पर चढ़ गया और ट्रॉली पलट गई।
हादसे के बाद मां ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन भारी वजन के कारण वह सफल नहीं हो सकीं। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने भेज दिया गया है और फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर मलबा और भारी वाहनों की आवाजाही सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
