राजस्थान: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, घायल

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

राजस्थान के बांसवाड़ा में सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हादसे की जांच कर रही है और बोलेरो चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »