जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, घर में बोलेरो घुसाने से महिला की मौत

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

महाराष्ट्र के अकोला जिले के जामवासु गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक बोलेरो पिकअप चालक ने घर में चार से पांच बार टक्कर मारी, जिससे घर की दीवार गिर गई।

इस हादसे में घर के अंदर मौजूद 75 वर्षीय सोनाबाई मखाराम जाधव की मौत हो गई, जबकि दो-तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना बरशीताकली तालुका की बताई जा रही है। बोलेरो पिकअप ने घर में बार-बार टक्कर मारी, जिससे एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है और दो से तीन लोग घायल हो गए। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

सूचना मिलते ही बरशीताकली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और बोलेरो पिकअप जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »