दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप

0
IMG-20261006-WA0018

दिल्ली-NCR में आज रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में रात 10:23 बजे रिक्टर स्केल पर 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर था।

भूकंप के झटकों के बाद लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिला। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »